फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पुलिस के खिलाफ विधायक ने खोला मोर्चा, आज धरने पर बैठेंगे

Sun, 07 Dec 2025 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गूलरभोज। राजा जगत देव की प्रतिमा खंडित करने वाले असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी में विफल रहने पर विधायक अरविंद पांडेय ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने असामाजिक तत्वों को नहीं पकड़ पाने के विरोध में बुक्सा समाज के अग्रणी लोगों के साथ रविवार को सांकेतिक धरना देने का निर्णय लिया है। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो एसएसपी कार्यालय के घेराव की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

दलपुरा के डलबाबा मंदिर के पास बुक्सा समाज के आराध्य राजा जगत देव की प्रतिमा को खंडित करने वाले अराजक तत्व 10 माह बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। विधायक ने कहा कि वह समाज के अग्रणी लोगों के साथ रविवार को डलबाबा मन्दिर परिसर में सांकेतिक धरना देंगे। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होती है तो वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय का घेराव भी करेंगे। बीती 29 फरवरी को अराजक तत्वों ने राजा जगत देव की प्रतिमा को खंडित कर दिया था। तब भी विधायक अरविंद पांडे ने पुलिस से अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें