फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आग से पीड़ित परिवार से मिले विधायक चीमा

Sun, 01 Feb 2026 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एक घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग और उससे हुए नुकसान का विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने निरीक्षण कर मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा पीड़ित परिवार को दिया। दुर्गा कॉलोनी निवासी भाजपा कार्यकर्ता धीरज ठाकुर के घर में बीते बृहस्पतिवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। इसमें अधिकांश घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया था। शनिवार को विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान के संबंध में पीड़ित परिवार से जानकारी ली। यहां पर वार्ड पार्षद संजय शर्मा, जिला मंत्री रजत सिद्धू, जिला कोषाध्यक्ष राजीव ठुकराल समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें