रुद्रपुर। ऊर्जा निगम ने लंबे समय से बिजली का बिल जमा न करने वाले 29 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। इन पर 5.11 लाख रुपया बकाया था। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता पारुल चौधरी ने बताया कि गंगापुर रोड और दुधिया बाबा मंदिर क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान 20 उपभोक्ताओं ने 4.89 लाख रुपये के अवशेष बिल जमा किए।