जसपुर में पत्रकार वार्ता करते विधायक आदेश चौहान।
- फोटो : KASHIPUR
जसपुर। विधायक आदेश चौहान ने विधानसभा के बजट सत्र से लौटकर रविवार को अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि भोगपुर डैम, तीरथ नगर मंदिर और कालू सैयद मजार को सड़क मार्ग से जोड़कर पर्यटन स्थल के रूप में विकास करने, ढेला, फीका नदी की पैकिंग बनाए जाने और कई स्थानों पर सड़क निर्माण कराए जाने के प्रस्ताव विधानसभा सत्र में रखे गए हैं।
चौहान ने कहा कि नादेही चीनी मिल पर किसानों का वर्तमान में 35 करोड़ रुपये गन्ने मूल्य का बकाया है। जिले के किसानों के धान मूल्य का भी 55 करोड़ रुपये सरकार पर बकाया है। प्रदेश के प्रत्येक विभाग में पद रिक्त हैं लेकिन सरकार उन पदों पर बेरोजगारों की नियुक्ति नहीं कर रही है।
उन्होंने रोडवेज बस अड्डे का निर्माण सिडकुल की खाली पड़ी भूमि में कराए जाने और दुर्गापुर किलावली, गड़ीनेगी काशीपुर, एनएच 74 से बहादरपुर, अंगदपुर से रायपुर, अमियावाला से सन्यासियोंवाला, धर्मपुर से मकोनिया, वीरपुरी से रामनगर, मुरलीवाला से जसपुर, जगतपुर पट्टी से शिवराजपुर पट्टी और गढ़ीहुसैन से कलियावाला में 12 से अधिक सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव पहले भी विधानसभा में रखे थे। सरकार की ओर से बीते चार वर्षों की तरह इस बार भी आश्वासन मिला है। वार्ता में गजेंद्र चौहान, मो. हनीफ, नईम प्रधान आदि थे।