फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मिशन अंकुश से सागौन और खैर तस्करों पर होगी स्ट्राइक

Sun, 26 Oct 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले के वन क्षेत्र को तबाह कर बंजर बनाने वाले लकड़ी तस्करों के विरुद्ध वन विभाग ने कठोर कदम उठाने का फैसला लिया है। खैर और सागौन की कीमती लकड़ियों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए रविवार से मिशन अंकुश अभियान चलेगा। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार सीमा पार रामपुर और बिलासपुर क्षेत्र के तस्कर सबसे अधिक सक्रिय हैं। इस अभियान के तहत तस्करी का माल व तस्करों को दबोचने की ठोस रूपरेखा तैयार कर ली गई है। सीमा से सटे यूपी के जिलों के विभागीय अधिकारियों के साथ संयुक्त अभियान चलेगा।
विज्ञापन

पीपल पड़ाव रेंज के वन क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित
तराई केंद्रीय प्रभाग के टांडा रेंज, पीपलपड़ाव और रुद्रपुर रेंज में तस्करों की सक्रियता अधिक है। हल्द्वानी तक फैले पीपलपड़ाव वन क्षेत्र में तस्कर सक्रिय हैं। विभागीय योजना के मुताबिक इस अभियान में दोनों राज्य की 10-10 सदस्यीय कुल चार टीमें तैयार की गई हैं जो यहां के वन क्षेत्र में रात भर गश्त करेंगी। एक टीम में आधुनिक हथियारों से लैस कर्मी रहेंगे ताकि अभियान के दौरान अधिकारी व कर्मी अपनी रक्षा कर सकें।
कोट
वन संपदा पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए सीमा से सटे जिलों के विभागीय अधिकारियों के साथ वन क्षेत्र के अलावा तस्करी के जितने भी मार्ग हैं उन पर गश्त बढ़ा दी गई है। यह अभियान लगातार कई महीनों तक चलेगा। - शशि देव सिंह, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें