रुद्रपुर के आदर्श कॉलोनी क्षेत्र में बुधवार देर रात पूर्व पार्षद के घर पर हथियारबंद युवकों के धावा बोल दिया। कई वाहनों में सवार होकर पहुंचे युवकों ने घर के बाहर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस के पहुंचते ही अभियुक्त अपनी लोडेड पिस्टल वहीं छोड़कर भाग गए।
जानकारी के अनुसार वार्ड-30 स्थित वैष्णो देवी मंदिर के पास रहने वालीं पूर्व पार्षद, कंचन कौर के पति सतनाम सिंह ने बताया कि उनके परिवार और स्थानीय युवक रमन ठक्कर के बीच बुधवार शाम विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई जिसे आसपास के लोगों ने शांत करा दिया। आरोप है कि इसके बाद रमन ने अपने परिचितों को फोन कर मौके पर बुला लिया। आरोप है कि कुछ ही देर बाद थार, आई-20 समेत चार वाहनों में सवार कई युवक घर के बाहर पहुंच गए। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने पिस्टल निकाल ली जिससे परिवार और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
पुलिस के पहुंचते ही अभियुक्त भागने लगे। मौके पर मौजूद वाहनों की तलाशी के दौरान एक युवक थार से उतरकर भागा और सड़क किनारे अपनी लोडेड पिस्टल फेंक गया। पुलिस ने हथियार बरामद कर लिया। बाद में रंपुरा, बाजार और आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में घेराबंदी कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी। सतनाम के बेटे तरुण की तहरीर पर पुलिस ने रमन ठक्कर, रवि ठक्कर, दीपक कुमार, सोनू भुल्लर समेत कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। बता दें कि
अवैध निकली बरामद पिस्टल
सीओ सदर विभव सैनी ने बताया कि घटनास्थल से बरामद पिस्टल लाइसेंसी नहीं बल्कि अवैध है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कई संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है।
पुलिस ने की अभियुक्त की दुकान सीज