फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 21 जोड़ों का किया सामूहिक विवाह

Mon, 09 Mar 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सर्व समाज कल्याण समिति और लघु व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप की ओर से सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन कर 21 जोड़ों की शादी कराई गई। नवविवाहित जोड़ों को गृह उपयोगी सामान देकर विदा किया गया।
विज्ञापन

नगर के गल्ला मंडी से बैंड की धुन पर 21 दूल्हे रथों पर सवार होकर ट्रांजिट कैंप के फुटबाल मैदान पहुंचे जहां वधू पक्ष की ओर से वर पक्ष का माल्यार्पण किया। कार्यक्रम संयोजक भारत भूषण चुघ ने बताया कि दुधिया मंदिर के शिवानंद जी महाराज, मनकामेश्वर मंदिर के स्वामी नारायण चैतन्य, सोमानंद जी महाराज, अशोक जी महाराज ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया।
लघु व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने बताया कि विवाह के लिए सभी औपचारिकता पूरी करते हुए 21 जोड़ों का चयन किया गया। वहां पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व मेयर रामपाल, मनोज गुप्ता, विकास बंसल, कमलदीप सोनकर, मधु डे, अशोक शाह, डाल चंद, आयुष गुप्ता, दीप्ति संधू आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें