फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे का इंजेक्शन देकर गर्भपात कराया, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। महिला ने पति पर नशे का इंजेक्शन देकर गर्भ में पल रही नवजात बच्ची को मारने और दहेज उत्पीड़न में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला जुलाहान, ईदगाह रोड निवासी रहमत जहां पुत्री मो. उस्मान ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि सात जनवरी 2018 को उसका निकाह मोहल्ले के ही इरफान से हुआ था। आरोप है कि कुछ माह बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में दो लाख रुपये और कार की मांग कर रहे हैं।
इस बीच जब वह गर्भवती हुई तो उसके पति ने उसे बताए बिना ही गर्भस्थ शिशु का लिंग परीक्षण करा लिया। पेट में पल रही लड़की की रिपोर्ट मिलने पर गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर ससुराल पक्ष के लोग उसे जबरदस्ती उठा ले गए और नशे का इंजेक्शन देकर सात मई 2019 को गर्भपात करा दिया और 23 मई को घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

कोतवाल उमेद सिंह दानू ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति इरफान, ससुर रमजान, दिलशाद, इरशाद, रूखसाना, शहनाज, दानिश, अजीज के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
पति और ननद के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
काशीपुर/बाजपुर। एक विवाहिता ने अपने पति और ननद खिलाफ घरेलू हिंसा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।पुलिस को दी तहरीर में कचनालगाजी निवासी शागुफ्ता ने कहा कि उसका निकाह नौ साल पूर्व विजयनगर नई बस्ती निवासी इमरान से हुआ था।
पति का व्यवहार उसके प्रति ठीक नहीं है। आरोप है कि पति ने जहर देकर और गला दबाकर उसकी हत्या करने का भी प्रयास किया। छह माह पूर्व पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह मायके में रह रही है। 28 मई 2019 को उसे पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसका पति एक किशोरी को घर लाया है। इस पर मौके पर जाकर उन्हें में पकड़ लिया।
महिला हेल्प लाइन में काउंसलिंग के बाद पुलिस ने पति इमरान और उसकी बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर, बाजपुर कोतवाली में क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रविवार को तहरीर दी, जिसमें पति और ससुरालियों पर दहेज के लिए पीटकर घर निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि उसके पति के गांव निवासी एक शादीशुदा महिला से अवैध संबंध है। परिजन उसी महिला शादी करने पर तुले हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें