फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरे से पटी हुई है लक्ष्मीपुर माइनर

Sat, 11 Feb 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर निगम की उदासीनता के चलते लक्ष्मीपुर माइनर कचरे से पटी हुई है। इससे क्षेत्र संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी नगर निगम इसकी सफाई के प्रति उदासीन बना हुआ है।
लक्ष्मीपुर माइनर शहर के बीच से गुजरती है। पिछले लंबे समय से यह माइनर कचरे से पटी हुई है। मेयर चुनाव के बाद से नगर निगम की ओर से इसकी सफाई कराने की बात कही जा रही है। लेकिन अभी तक इसकी सफाई नहीं हो पाई है। कटोराताल पुलिस चौकी से काजीबाग में रतन सिनेमा रोड तक, कचरा मालियान से बांसफोड़ान पुलिस चौकी व लक्ष्मीपुर पट्टी तक इस माइनर में
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह पर कचरा पटा हुआ है।


इसके बाद भी कई लोग इसमें कूड़ा फेंक दे रहे हैं। दुकानदारों द्वारा भी पैकिंग में आने वाले थर्माकोल की सीट सहित तमाम सामान इसमें डाला जा रहा है। कई बार माइनर को ढकने और किनारे पर सुरक्षा दीवार की मांग उठती रही है। इसके बाद भी नगर निगम की ओर से इसकी सफाई नहीं कराई जा रही है। मेयर उषा चौधरी ने बताया कि मुख्य नगर अधिकारी सहित सभी अधिकारियों की चुनाव ड्यूटी लगी है। चुनाव के बाद माइनर की सफाई कराई जाएगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें