फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में चाकू की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म

Tue, 30 Jun 2026 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। चाकू की नोक पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी बालिका के पड़ोस में रहने वाला एक किशोर है। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रुद्रपुर निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अपने पति और बच्चों के साथ रहती है। महिला का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक किशोर अक्सर उनकी नाबालिग बेटी को परेशान करता था। 25 जून की दोपहर उनकी बेटी घर में अकेली थी। इसी दौरान किशोर घर में घुसा। उसने उनकी बेटी को चाकू दिखाकर धमकाया और दुष्कर्म किया। महिला ने तहरीर में बताया कि किशोर ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जब वह घर पहुंची तो बेटी को गुमसुम देख उन्होंने कारण पूछा तो बेटी ने उसके साथ हुई वारदात बताई।
तहरीर के आधार पर किशोर के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराने और जांच के बाद आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। -विभव सैनी, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें