काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा गंज निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में तहरीर सौंपकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी बीती 14 अगस्त की रात 9:30 बजे घर में बिना कुछ बताए कहीं चली गई। रात में जब वह पानी पीने के लिए उठे तब देखा कि बेटी कमरे में नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने आसपास उसकी खोजबीन की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर सौंपकर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संवाद