रुद्रपुर। यातायात पुलिस ने एक महीने में बगैर लाइसेंस के वाहन चलाने के 90 मामले पकड़े हैं। वहीं, एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलाए गए अभियान के दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने के 366 मामले पकड़े। जुलाई में तेज रफ्तार में वाहन चलाने के भी 177 मामले पकड़े गए। जुलाई में नो पार्किंग में खड़े 63 चौपहिया वाहनों को क्रेन से उठाया गया। जुलाई में बगैर हेलमेट के 1177 मामले पुलिस ने पकड़े। दोपहिया में तीन सवारी बैठाने के 162 तो दोषपूर्ण नंबर प्लेट के 81 मामले सामने आए। वाहनों के शीशे में काली फिल्म चढ़ाने के 25, रेट्रो साईलेंसर, प्रेशर हॉर्न के 13 मामले पकड़े गए। यातायात निरीक्षक नरेंद्र कुमार आर्या ने बताया कि जुलाई में गंभीर अनियमितता पर नौ चालकों के डीएल निलंबित करने की कार्रवाई की गई। 50 वाहन सीज किए गए। नियमों का पालन न करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।