फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तमंचे के बल पर नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

Thu, 15 May 2025 01:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

घर में अकेली नाबालिग के साथ गांव के ही युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। परिजनों के लौटने पर डरी-सहमी बालिका ने घटना से मां को अवगत कराया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नानकमत्ता में घर में अकेली नाबालिग के साथ गांव के ही युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। परिजनों के लौटने पर डरी-सहमी बालिका ने घटना से मां को अवगत कराया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस व पॉक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि 11 मई को वह परिवार के साथ किसी काम से गई थीं। घर पर उनकी नाबालिग बेटी अकेली थी। तभी गुरमीत सिंह उर्फ गैजु घर में घुस आया। उनकी पुत्री को अकेली देख उसे तमंचा दिखाकर डराया-धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

शाम को घर आने पर डरी-सहमी पुत्री ने उन्हें घटना से अवगत कराया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें