फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग चालक ने स्कूल बस पर खोया नियंत्रण: 12 छात्र-छात्राएं घायल, ईयरफोन पर संगीत सुन रहा था ड्राइवर

Fri, 02 May 2025 10:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

बच्चों को स्कूल ला रही बस नाबालिग चालक की लापरवाही से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे बस में सवार एक शिक्षिका सहित 12 बच्चे घायल हो गए। उनका उप जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। घटना से आक्रोशित अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा काटा।
विज्ञापन
Accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सितारगंज में बच्चों को स्कूल ला रही बस नाबालिग चालक की लापरवाही से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे बस में सवार एक शिक्षिका सहित 12 बच्चे घायल हो गए। उनका उप जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। घटना से आक्रोशित अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा काटा।

विज्ञापन


अभिभावकों का कहना है कि बृहस्पतिवार को नेताजी सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय की स्कूल बस अरविंद नगर से करीब 35 बच्चों को लेकर विद्यालय आ रही थी। बस को नाबालिग (17 वर्षीय) चला रहा था। उसने ईयर फोन लगाए थे। फोन पर गाना बदलते समय उसका ध्यान भटक गया और बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना सरकारी स्कूल के पास की बताई जा रही है। गनीमत रही कि बस की रफ्तार अधिक नहीं थी। इससे एक बड़ी घटना होने से बच गई।

अभिभावकों ने प्रबंधन को घटना का जिम्मेदार ठहराते हुए खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने चालक, स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्य के विरुद्ध केस दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आभिभावकों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें