फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चोरी का प्रयास कर रहे किशोर को चौकीदार ने बांधकर पीटा

Sat, 26 Aug 2023 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



रुद्रपुर। चोरी का प्रयास कर रहे किशोर को चौकीदार ने बांधकर पीटा। रात भर बांधकर रखने के बाद सुबह उसे पुलिस के हवाले किया। किशोर के शरीर पर कई जगह चोट के निशान आए। पुलिस के अनुसार नशे की पूर्ति के लिए किशोर चोरी का प्रयास कर रहा था। बाद में पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात शहर के बालाजी द्वार के नजदीक एक दुकान से किशाेर ने चोरी करने का प्रयास किया। वहां मौजूद चौकीदार की उसपर नजर पड़ी तो उसने किशोर को बंधक बना लिया। इस दौरान चौकीदार ने उसके हाथ-पैर बांध दिए। उसके कपड़े उतारकर जमकर पीटा। रात भर किशोरी घायलअवस्था में वहीं पड़ा रहा और दर्द से बिलखता रहा। सुबह वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने उसे देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस किशोर को चौकी ले आई। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि किशोर नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए वह चोरी का प्रयास कर रहा था। उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें