फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

Sat, 26 Aug 2023 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। क्षेत्र में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। दो महिलाओं ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामला पिथौरागढ़ में हुई दो गिरफ्तारियों से जुड़ा है। इस मामले में भी फरार चल रहे दिल्ली निवासी एक युवक का नाम सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अमाऊ निवासी भागीरथी और बानूसी निवासी देवकी देवी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि दिल्ली निवासी एक युवक आरोपी ने उसके बेटे की एसएसबी में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। आरोपी के बहकावे में आकर उन्होंने छह लाख रुपये दे दिए। बाद में उन्हें ठगी का एहसास हुआ। भागीरथी देवी ने भी अपने पुत्र को नौकरी दिलाने के लिए दस लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने बताया कि उसके बेटे के ऑरिजनल डॉक्यूमेंट भी आरोपियों के पास ही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि शीघ्र ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। यह मामला पिथौरागढ़ में नौकरी दिलाने के ठगी से जुड़ा है। इस मामले 26 लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर एक करोड़ 54 लाख 44 हजार रुपयों की धोखाधड़ी की गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें