फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मंत्री बहुगुणा ने 1086.55 लाख से बाढ़ सुरक्षा कार्य का किया शुभारंभ

Sun, 16 Feb 2025 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शनिवार को शक्तिफार्म के गांव निर्मल नगर और अरविंद नगर से होकर बहने वाली बैगुल नदी में 1086.55 लाख रुपये की लागत से होने वाले बाढ़ सुरक्षा कार्यों का शुभारंभ किया ।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एसडीओ डीसी पंत ने बताया कि राज्य आपदा न्यूनीकरण मद से बैगुल नदी के डाउनस्ट्रीम में दोनों ओर के तटबंध तथा अपस्ट्रीम में बांई ओर के तटबंध की मजबूती के साथ निर्मल नगर में बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए 404.53 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। राज्य स्तरीय इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क के किनारे बहने वाली सूखी नदी में बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए 682.02 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। दोनों ही कार्यों का शुभारंभ कर दिया है।
बता दें कि बैगुल नदी के तटबंध क्षतिग्रस्त होने के कारण कई साल से निर्मल नगर, अरविंद नगर और झाड़ी गांव के करीब छह सौ परिवार बाढ़ आपदा का सितम झेलते आए हैं।तटबंध क्षतिग्रस्त होने से गांव में करीब आठ फीट तक पानी भर जाता है। रात-बिरात ग्रामीणों को अपना घर छोड़कर राहत शिविर में आकर रहना पड़ता है। ग्रामीण कई साल से तटबंधों को मजबूत करने की मांग कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने इस साल बाढ़ क्षेत्रों का दौरा किया था। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने उनसे तटबंध को मजबूत करने की मांग की थी। ग्रामीणों की मांग पर मंत्री बहुगुणा ने राज्य आपदा न्यूनीकरण मद से तटबंध की मजबूती के लिए 1086.55 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें