सितारगंज। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बुधवार को आदर्श आंबेडकर विद्यालय प्रांगण में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। 19.80 लाख की लागत से 1.5 फीट ऊंची यह मूर्ति अष्टधातु से निर्मित है। विजय बहुगुणा ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने संविधान रचकर देश को एक नई दिशा दी। संविधान में लोकतंत्र को एकता के सूत्र में पिरोकर सभी को सम्मान दिया। निष्पक्ष न्याय पालिका बनाई जिसमें सबको समान अधिकार दिया है। ऐसी व्यवस्था बनाई, जिसमें न्यायपालिका, संसद और कार्यपालिका को बांटकर जिम्मेदारियां सौंपी।
उन्होंने कहा कि सितारगंज बदला है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा नहीं बल्कि आपके भाई के रूप में काम कर रहे हैं। हमारा आपका सियासत से ऊपर उठकर पारिवारिक रिश्ता उम्र भर का है। भरोसा दिलाने आया हूं, सौरभ आपको, क्षेत्र व सूबे को मंजिल तक लेकर जाएगा। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि जनता की भावना के अनुरूप बाबा साहेब की प्रतिमा लगाई गई है। प्रतिमा अनावरण के दौरान समाज के हर वर्ग के मौजूद होने से बाबा साहेब का सपना आज सच होता दिख रहा है। सभी समाज के लोग विकास के लिए एकजुट हैं। आंबेडकर विद्यालय में 80 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है। उन्होंने आदर्श आंबेडकर विद्यालय को आदर्श विद्यालय बनाने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंडी प्रसाद व संचालन बबलू सागर एवं सूरज नारायण ने किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सौरभ की पत्नी सुमेधा बहुगुणा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मंडी चेयरमैन अमरजीत कटवाल, हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुरजीत सिंह, बाल संरक्षण आयोग की सदस्य सुमन राय, सुखदेव सिंह, इकबाल सिंह भुल्लर, संजय गोयल, चंद्रपाल, रामकुमार, भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य, राकेश त्यागी, उदय सिंह राणा, राजकुमार, दलसिंगार, गंगासागर आदि थे।
प्यार और एकता का संदेश हर गांव तक पहुंचाएं
सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि क्षेत्र में धर्म व समाज के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश की गई लेकिन यहां के लोगों के बीच एक दूसरे के प्रति जितना प्यार, रिश्ते, सम्मान है, वह कहीं और नहीं देखा। इस रिश्ते की माला को पिरोकर रखें। टूटने मत देना। प्यार व एकता का संदेश हर गांव तक पहुंचाना है।
बंगाली अस्मिता के महानायक बोस की प्रतिमा का भी अनावरण
शक्तिफार्म। मुख्य चौराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिकृति का अनावरण किया गया। नौ क्विंटल वजन की 12 फीट ऊंची पीतल की इस प्रतिमा को राजस्थान से लाया गया है। इसे प्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री लक्ष्मण व्यास ने बनाया है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि करीब बीस लाख रुपये की लागत से नगर के मुख्य चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया है। सौरभ बहुगुणा ने कहा कि उनका लक्ष्य विधानसभा को प्रदेश की नंबर वन विधानसभा बनाना है। विधानसभा का विकास देश की मॉडल विधानसभा के रूप में किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री होने के नाते जब वह राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष बने तो उन्होंने सितारगंज विधानसभा को अति पिछड़ा हुआ पाया। प्रदेश की 70 विधानसभा में सितारगंज विधानसभा 67वें स्थान पर थी। यही वजह रही कि उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद सितारगंज से उपचुनाव लड़ा।
ये रहे मौजूद
शक्तिफार्म में डीसीबी अध्यक्ष योगेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील विश्वास, बंगाली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार साह, विष्णु प्रमाणिक, कार्तिक राय, संजय बाछाड़, रविंद्र खान, हिमांशु सरकार, राजू डसीला, जगदीश डालमिया, मयंक अग्रवाल, मनोज सरकार, राघव सिंह, गोपाल सरकार, शिखा हालदार, लिलिमा मजूमदार, मीनाक्षी विश्वास, पंकज बसु, विधान दास, सुनील सरकार, देबू मंडल, विक्रम सिंह भंडारी, अमित विश्वास, देवाशीष पोद्दार, गोविंद सरकार, एसडीएम तुषार सैनी, तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, ईओ प्रतिभा कोहली आदि थे।
-08एसटीजी02पी: सितारगंज में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण पर जनता को संबो