मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सितारगंज में पार्क, स्टेडियम और पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने एक वर्ष में विधानसभा क्षेत्र में किए गए 62 करोड़ के कार्य भी बताए। कहा कि 21 करोड़ सड़क निर्माण के लिए जारी हुए हैं।
बृहस्पतिवार को मंडी समिति के सभागार में भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि 48 करोड़ की लागत से सितारगंज में बनने वाले एक्वा पार्क में 1100 लोगों को रोजगार मिलेगा। आंचल का प्लांट भी लगाया जाएगा। मंत्री ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया। वहां पर पूर्व जिलाध्यक्ष रतन लाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान, बाल संरक्षण आयोग की सदस्य सुमन राय, सुरेश जैन, संजय गोयल, जया जोशी, उमाशंकर दुबे, सुखदेव सिंह आदि थे।