फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्योदय से पहले और सूर्योदय के बाद नहीं होगा खनन : कुंवर

विज्ञापन
डीएस कुंवर, एसएसपी, यूएस नगर। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। अवैध खनन रोकने के लिए एसएसपी एक्शन में हैं। उन्होंने दोटूक कहा है कि क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध खनन में लिप्तता मिलने पर पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सूर्योदय से पहले और सूर्योदय के बाद नदी में खनन नहीं होने दिया जाएगा। नियमों को ताख पर रखने वालों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी डीएस कुंवर ने कहा है कि बाजपुर, खटीमा, सितारगंज और अन्य क्षेत्रों में होने वाले खनन की चौबीस घंटे निगरानी की जाएगी। पुलिस के साथ संबंधित विभाग के अधिकारी क्षेत्र में ड्यूटी करेंगे। तय मानकों के हिसाब से खनन होगा और रवन्ने के आधार पर खनन निकासी होगी।
अधिकृत क्षेत्र के बाहर खनन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रवन्ने और मानकों को ताख पर रखकर सबसे अधिक खनन होने की शिकायतें मिल रही हैं। खनन चोरी करने वालों पर गैंगस्टर लगाया जाएगा। यदि जरूरत पड़ी तो उनकी अर्जित संपत्ति की ईडी से जांच कराकर उसे जब्त भी किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि अवैध तरीके से खनन होने और उसमें पुलिस की मिलीभगत होने पर एसएसपी ने रविवार को बाजपुर की बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। इसके अलावा अवैध खनन समेत अन्य शिकायतें मिलने पर खटीमा की मझोला चौकी को लाइन हाजिर किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें