फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन से भरे दस टायरा ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Wed, 04 Jan 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गांव बन्नाखेड़ा में इटव्वा रोड पर खनन से भरे दस टायरा ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा कर ट्रक में तोड़फोड़ की। इस दौरान ग्रामीणों ने ओवर लोड खनन वाहनों को लेकर पुलिस को खूब खरी खोटी सुनाई। एसएसआई कमलेश भट्ट ने मौके पहुंचकर मामला शांत कराया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार की शाम गांव बन्नाखेड़ा निवासी बंटी (25) पुत्र हरकिशन सामान लेकर बाइक से घर लौट रहा था, कि विपरीत दिशा से आ रहे खनन से भरे दस टायरा ट्रक ने उसे रौंद दिया। बाइक सवार बंटी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। चालक को पकड़कर मारपीट करने की भी कोशिश की। लेकिन पुलिस ने चालक शरीक निवासी यूपी के जोया अमरोह को हिरासत में ले लिया। इधर ग्रामीणों ने बन्नाखेड़ा-बाजपुर रोड पर दौड़ रहे खनन के ओवर लोड वाहनों को लेकर प्रदर्शन कर पुलिस पर गुस्सा निकाला। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें