फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग संस्थान की नीतियों एवं बाहरी ट्रांसपोर्टरों की मनमानी का मिनी ट्रक यूनियन ने किया विरोध

विज्ञापन
खटीमा में फैक्ट्री ट्रांसपोर्ट हेड विवेक पांडे व अभिषेक सिंह से वार्ता करते भाजपा नेता नबीन बोरा एवं मिनी ट्रक यूनियन के लोग - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
खटीमा। मिनी ट्रक यूनियन से जुड़े व्यवसायियों ने बाहरी ट्रांसपोर्टरों द्वारा की जा रही मनमानी से भाजपा नेता नवीन बोरा को अवगत कराया। ट्रक व्यवसायियों ने कहा कि उनके द्वारा लॉकडाउन का पूरा अनुपालन किया गया। लेकिन जब लॉकडाउन खुला तो कारखाना प्रबंधकों द्वारा बाहरी ट्रांसपोर्टरों के ट्रकों को माल दिया जा रहा है। इससे उनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट गहराने लगा है और वह बैंकों की किस्ते तक अदा नहीं कर पा रहे हैं। बाद में मिनी ट्रक यूनियन से जुड़े व्यवसाई कोतवाली पहुंचे। उन्होंने उद्योग संस्थान की नीति का कड़ा विरोध किया। इस दौरान इंद्रजीत सिंह, हरवंश सिंह, किशन सिंह, राजेंद्र सिंह पुरिया, दीपक भट्ट, अमन अरोड़ा, विवेक पांडे, अभिषेक सिंह आदि सम्मिलित थे। बाद में फैक्ट्री ट्रांसपोर्ट हेड विवेक पांडे व अभिषेक सिंह ने बताया कि माह के अंत तक होने वाली टेंडर प्रक्रिया के बाद स्थानीय लोगों को काम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें