फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न कराने पर 12 दुकानदारों व एक अंग्रेजी शराब की दुकान का काटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न कराने और शासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 दुकानदारों के तथा एक अंग्रेजी शराब की दुकान का सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत चालान काटकर जुर्माना वसूल किया। बाजार चौकी प्रभारी अनिल चौहान ने बताया कि दुकान स्वामी द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर प्रथम बार चेतावनी देकर 500 रूपये का चालान काटा गया। चौहान ने कहा कि दूसरी बार 1000 रूपये का और तीसरी बार में नियम का पालन न करने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें