फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी फ्लोर मिल में धधकी आग, लाखों का नुकसान

Fri, 10 Jun 2016 11:12 PM IST
Mini Flour Mill fires, the loss of millions
विज्ञापन
आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 एक मिनी फ्लोर मिल में अज्ञात कारणों से लगी आग में लाखों रुपयों का अनाज जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की मदद से विकराल रुप धारण कर चुकी आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग से मिल में रखे अनाज के अलावा मशीनों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम बरखेड़ा पांडे में राजेश कुमार के मकान के ग्राउंड फ्लोर में मिनी फ्लोर मिल है और पहली मंजिल में परिवार रहता है। बृहस्पतिवार रात करीब 1:30 बजे अचानक मिल से लोगों ने धुआं उठता देखा। मिल में आग लगी देख राजेश सहित पूरे परिवार के होश उड़ गए। आनन-फानन में एकत्र ग्रामीण मिल में लगी आग बुझाने में जुट गए। मिल में रखे अनाज में फैल चुकी आग ने विकराल रुप धारण कर लिया।

आग लगने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों का मजमा लग गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। आग को पहली मंजिल तक पहुंचने से पहले से ही उस पर काबू पाया जा सका। मिल स्वामी राजेश कुमार ने बताया कि मिल में रखी गेहूं के साथ ही चोकर की दर्जनों बोरियां जल गई। आग बुझाने के लिए डाले गए पानी से गेहूं और चोकर खराब हो गया। मिल मेें लगी मशीनों के पाइप और पट्टे भी जल गए। उन्होंने बताया कि आग से करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें