फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आम में मिलीबग के प्रकोप ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Sat, 25 Apr 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में आम के बागों में इन दिनों मिलीबग का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी के बीच ये कीट नई कोपलों, फूलों और छोटे फलों को नुकसान पहुंचा रहा है। कई बागों में पेड़ों की पत्तियों पर सफेद चिपचिपा पदार्थ दिख रहा है जो मिलीबग की पहचान माना जाता है।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार मिलीबग से पेड़ों की वृद्धि प्रभावित हो रही है और फल गिरने की समस्या बढ़ गई है। यह कीट पेड़ों का रस चूसकर उन्हें कमजोर बना देता है जिससे उत्पादन पर असर पड़ता है। कुछ क्षेत्रों में तो किसानों ने शुरुआती नुकसान की शिकायत भी की है।
कृषि विशेषज्ञ पीपी गौतम ने बताया कि तापमान में बढ़ोतरी और सूखा वातावरण मिलीबग के तेजी से फैलने के लिए अनुकूल होता है। यदि समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया तो यह बड़े स्तर पर फसल को नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन

कई किसानों का कहना है कि समय पर सही दवा और तकनीकी सलाह नहीं मिलने से समस्या बढ़ रही है। कुछ किसान पारंपरिक उपायों का सहारा ले रहे हैं जबकि कई जगहों पर रासायनिक दवाओं का प्रयोग हो रहा है।
कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क रहने और नियमित निरीक्षण करने की सलाह दी है। साथ ही रोकथाम के लिए पेड़ों के तनों पर पॉलीथिन लगाने और कीटनाशकों के छिड़काव की सलाह दी जा रही है ताकि कीटों को पेड़ों पर चढ़ने से रोका जा सके।
आम में मिलीबग का प्रकोप मौसम परिवर्तन से बढ़ा है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे पेड़ों के तनों पर बैंडिंग करें और समय पर कीटनाशकों का छिड़काव करें ताकि नुकसान को नियंत्रित किया जा सके। - डॉ. विकेश सिंह यादव, मुख्य कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें