फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: संत समागम में भाईचारे का दिया संदेश

Fri, 02 Jan 2026 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। इंदिरा काॅलोनी के गुरुद्वारा माता गुजरी कौर और बिंदुखेड़ा के गुरुद्वारा बाबा मेहर सिंह में आयोजित संत समागम कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के लोगों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को शॉल ओढ़ाकर, सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। ठुकराल ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में शामिल होना हमेशा उनके लिए गर्व की बात रही है। इस तरह के कार्यक्रम समाज में भाईचारे और आध्यात्मिक मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम होते हैं। इंदिरा कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान चरनजीत सिंह, दीदार सिंह नागपाल, राजेंद्र सिंह चावला, नत्था सिंह चांडा, बिंदुखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में गुरुद्वारा के प्रधान कंवलजीत सिंह, जोगेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह, बीडीसी सदस्य अमरजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें