फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज

Fri, 02 Jan 2026 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। यूपी के एक युवक ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। चालक पर आरोप है कि उसने पीड़ित के पुत्र की बाइक को टक्कर मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


ग्राम सुआवाला थाना अफजलगढ़ (बिजनौर, यूपी) निवासी ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र प्रिंस चौहान बीते दिवस सूर्या फैक्टरी से ड्यूटी कर अपने घर वापस आ रहा था। अचानक महुआडाबरा पेट्रोल पंप के पास गन्ने से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली के चालक ने उसके पुत्र की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आरोप है कि चालक घायल का इलाज कराने से मना कर रहा है। पुलिस ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें