रुद्रपुर के डीडी चौक में धूप से बचने के लिए छाता लेकर निकलतीं युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला
जिले में गर्मी का ग्राफ धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। शनिवार को रुद्रपुर में दोपहर के समय धूप से बचने के लिए लोग छाता लेकर निकलते नजर आए। कुछ महिलाओं ने धूप से बचने के लिए चेहरा कपड़े से ढंक रखा था। रेलवे स्टेशन और रोडवेज स्टेशन परिसर में भी यात्री गर्मी से बेहाल नजर आए।
शनिवार को जिले में तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 36.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि शुक्रवार को तो तापमान 35 डिग्री सेल्सियस था। दोपहर में लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। डीडी चौक और नैनीताल हाइवे, रुद्रपुर बाजार क्षेत्र में लोग गर्मी से बचने के लिए छाता लेकर या मुंह पर कपड़ा बांधकर गुजरते नजर आए।
पंतनगर गोविंद वल्लभ पंत कृषि विवि के वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि गर्मी में अब धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी रहेगी। हालांकि रविवार को जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
रविवार 35 डिग्री सेल्सियस 18डिग्री सेल्सियस
सोमवार 32.1 डिग्री सेल्सियस 21.1डिग्री सेल्सियस
मंगलवार 34.5 डिग्री सेल्सियस डिग्री सेल्सियस 15.6
बुधवार 33 डिग्री सेल्सियस 11डिग्री सेल्सियस
बृहस्पतिवार 35.1 डिग्री सेल्सियस 13 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार 35 डिग्री सेल्सियस 15 डिग्री सेल्सियस
शनिवार 36.9 डिग्री सेल्सियस 20.8 डिग्री सेल्सियस