फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेराज अली शाह बाबा के उर्स का आगाज

Fri, 19 May 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
विज्ञापन
कव्वाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

 हजरत मेराज अली शाह बाबा के उर्स का जलसे के साथ आगाज हो गया। तीन दिनी उर्स में दूसरे दिन बिलासपुर की प्रकाश एंड कंपनी के कव्वालों ने बाबा के दौसाले में अल्लाह का कलाम पढ़ा और कव्वालियों से समां बांध दिया।
विज्ञापन

  बुधवार की रात बाबा की मजार पर जलसे का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय व दूरदराज से आए उलेमाओं ने वलियों की शान में नाते मनकबद गुनगुनाई और तकरीर कर लोगों को अल्लाह के बताए रास्तों पर चलने की नसीहत दी। गोरीखेड़ा के हाफिज इरशाद हुसैन की नात-ए-पाक पर लोग झूम उठे। बृहस्पतिवार को गद्दी नसीन मुख्त्यार मियां काले बाबा के आवास से बाबा का दौसाला निकला। जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर शुक्लाफार्म पहुंचा और यहां बाबा की मजार पर चादर चढ़ाई गई। देर रात बदायूं के कव्वाल ताज गुड्डू और महिला कव्वाल वफा नाज कव्वालियों से समां बांधेंगे। शुक्रवार सुबह आठ बजे कुल शरीफ के साथ बाबा के उर्स का समापन होगा। वहां पर गद्दी नसीन मुख्त्यार मियां काले बाबा, इसाक अहमद, अफजाल अहमद, अवरार अहमद आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें