फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बैडमिंटन कोर्ट के लिए मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Thu, 26 Mar 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। बैडमिंटन क्लब के खिलाड़ियों ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से शहर में बैडमिंटन कोर्ट बनाने की मांग की। साथ ही खिलाड़ियों ने मंत्री को ज्ञापन साैंपा है।
विज्ञापन

बुधवार को खिलाड़ियों ने कहा कि शहर में बैडमिंटन कोर्ट नहीं होने से खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें पहचान दिलाने में समस्याएं आ रही हैं। बच्चे व युवा मंडी परिसर स्थित अस्थाई सीमेंटेड बैडमिंटन कोर्ट पर खेलते हैं। उसकी सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने से उन्हें खेलने के लिए उपयुक्त स्थान नहीं मिल रहा है। मोहित तिवारी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से सितारगंज में उपयुक्त स्थान का चयन कर बैडमिंटन कोर्ट बनाने की मांग की है।
वहां हरिशंकर रस्तोगी, शंकर सरदार, अनिल रस्तोगी, चिराग मित्तल, चेतन मित्तल, आयुष जिंदल, श्रेया गोयल, ऋषि गुप्ता, हनीश कुमार, यश अग्रवाल, सत्येंद्र बंसल, अमित, आहना चौधरी, समर्थ पांडेय, सानिध्य पाण्डेय, आद्या तिवारी, आराध्या तिवारी, वेदांश बंसल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें