फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: निर्माण कार्यों की हो जियो टैगिंग

Fri, 18 Aug 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के एमडी आशीष भटगांई ने बृहस्पतिवार को निदेशालय सभागार में निर्माण खंडों के कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने मंडी की ओर से किए जा रहे आंतरिक निर्माण कार्यों, कार्यदायी संस्था से संबंधित कार्यों की समीक्षा कर संबंधित इंजीनियरों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता, पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बोर्ड के एमडी आशीष ने कहा कि सभी निर्माण कार्य केंद्र सरकार की नीतियों के अनुसार जियो टैगिंग व्यवस्था के तहत कराए जाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए संबंधित ग्राम प्रधान का अनुरोध पत्र, स्वप्रमाणन की व्यवस्था के साथ ही निर्माण कार्य से पहले संबंधित कार्यस्थल पर विभाग का नागरिक सूचना बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाए। हर निर्माण कार्य के लिए जियो टैगिंग, फोटोग्राफ, अक्षांश और देशांतर के साथ लेना अनिवार्य होगा। इससे भविष्य में दोहराव की संभावना न रहे।
उन्होंने निर्माण खंडों को परस्पर समन्वय के साथ कार्य करने एवं अधीनस्थ कार्मिकों के क्रियाकलापों की समीक्षा पर जोर दिया। कहा कि निर्माण कार्यों में निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करने के साथ ही शून्य बकाया के सिद्धांत पर कार्य करें। उन्होंने रुद्रपुर में गल्ला मंडी, गदरपुर और उत्तरकाशी के नौगांव में हो रहे मंडी निर्माण की प्रगति की भी जानकारी ली। बैठक में जीएम तकनीकी विजय कुमार, नरेश पाल सिंह, दिनेश कुमार खरे, केदार सिंह बृजवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें