रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज में सांध्यकालीन कक्षाएं शुरू हो गई हैं। कॉलेज प्रशासन ने स्नातक प्रथम वर्ष में विद्यार्थियों की सांध्यकालीन कक्षाएं शुरू करने के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय को पत्र भेजा था जिसे मंजूर कर लिया गया है। एबीवीपी ने प्राचार्य डॉ. डीसी पंत को ज्ञापन देकर सभी विद्यार्थियों को प्रवेश देने की मांग की। इसलिए शुक्रवार को कॉलेज प्रशासन ने साढ़े तीन घंटे तक प्रवेश काउंटर खोलने का निर्णय लिया।
एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री रचित सिंह ने प्राचार्य डॉ. पंत को सौंपे ज्ञापन में कहा कि कॉलेज में 14 अगस्त से प्रवेश नहीं हो रहे हैं, जिस कारण कई विद्यार्थियों के प्रवेश से वंचित रहने की आशंका है। वहां गौतम पपनेजा, रवि भट्ट, चंदन भट्ट, अंकित गंगवार आदि थे। कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लगभग पूरे हो चुके हैं। जिन विद्यार्थियों को अभी प्रवेश नहीं मिला है उनके प्रवेश शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 से शाम चार बजे तक होंगे। कॉलेज में 2,600 से अधिक विद्यार्थियों के प्रवेश हो चुके हैं। अगर प्रवेश ले चुके विद्यार्थी शुक्रवार शाम चार बजे तक शुल्क जमा नहीं करेंगे तो उनका प्रवेश स्वत: निरस्त हो जाएगा। परीक्षा प्रभारी डाॅ. मनोज पांडेय ने बताया कि कॉलेज में सुबह और शाम दो पालियों में पढ़ाई शुरू हो गई है।