फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बयानों से मुकरने वालों पर की जाएगी कार्रवाई

Thu, 13 Apr 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में मासिक बैठक करते डीएम युगल किशोर पंत।
विज्ञापन
रुद्रपुर। डीएम युगल किशोर पंत की अध्यक्षता में एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में मासिक स्टाफ बैठक की गई। उन्होंने संयुक्त निदेशक विधि को न्यायिक प्रक्रिया के दौरान न्यायालय में अपने बयानों से मुकर कर सरकारी मशीनरी और धनराशि की बर्बादी करने वाले वादियों के खिलाफ 182 की कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि न्यायालय में बयान देने के लिए गवाहों के आने पर प्रभावी पैरवी की जाए। किसी भी दशा में स्थगन स्वीकार न हो और न्यायालय में गवाह की गवाही हो जाए। संयुक्त निदेशक विधि डीएस जंगपांगी ने बताया कि अधीनस्थ न्यायालयों में माह मार्च में भादवि के तहत 139 वाद दर्ज हुए थे। इनमें 39 वादों में सजा, 11 में रिहाई, 35 में सलाह, 6 सत्र सुपुर्द वाद तथा 23 वाद क्वैश हुए। अन्य अधिनियम में 533 वाद दर्ज हुए और 247 वादों में सजा हुई है। सत्र न्यायालय में भा.द.वि. में 6 वाद दायर हुए और 6 वाद में सजा हुई थी। बताया कि पोक्सो अधिनियम में 11 वाद दर्ज हुए थे। डीएम ने आबकारी, राजस्व, खनन, स्टाम्प, बन्दोबस्ती आदि विभागों की विस्तार से समीक्षा कर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। वहां पर एडीएम जय भारत सिंह, एसपी सिटी मनोज कत्याल, एसडीएम प्रत्यूष सिंह, रविन्द्र बिष्ट, अभय प्रताप सिंह, कौस्तुभ मिश्रा, राकेश तिवारी, तुषार सैनी, मनीष बिष्ट सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें