फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंचिगं ग्राउंड एवं वाइंडर जौन को लेकर बैठक

विज्ञापन
खटीमा में वन विश्राम गृह में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएफओ संदीप कुमार - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी (डीएफओ) संदीप कुमार ने वन विश्राम गृह में प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड, वेंडर जोन एवं सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट वाइल्डलाइफ सेंचुरी पर चर्चा की। डीएफओ ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुसार सुरई रेंज को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाना है। रेंज के मगरमच्छ बहुल ककरा कंपार्ट को क्रोकोडायल जोन के रूप में विकसित किया जाएगा। रेंज के वन विश्रामगृह को आधुनिक रूप देकर विकसित किया जाएगा। आसपास गांवों के बेरोजगारों को प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। डीएफओ ने कहा कि पालिका के ट्रंचिंग ग्राउंड के प्रस्ताव पर ढाई हेक्टेयर भूमि का चयन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त वन विभाग के पास कहीं और भूमि मिली तो इसका उपयोग भी किया जाएगा। इस पर पांच-छह दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। बैठक में एसडीएम निर्मला बिष्ट, तहसीलदार यूसुफ अली, सीएम के जनसंपर्क अधिकारी प्रमोद जोशी, ईओ मनोज कुमार दास, कैलाश मनराल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें