रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में वैक्सीन लगवाती युवती।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिले में सोमवार को कुल 6,234 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की डोज लगवाई। टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर लोगों की काफी भीड़भाड़ रही। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 4,948 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जबकि 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 1,286 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इधर, जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या का आंकड़ा शून्य रहा। साथ ही कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या भी शून्य रही। कोरोना जांच के लिए जिले में 1,410 लोगों के सैंपल लिए गए। जिले में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 16 है।