फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारियों पर हुई बैठक

Sat, 29 Aug 2026 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। राष्ट्र सेवा मंच की ओर से आयोजित होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारियों पर अफजलगढ़ मार्ग स्थित मंच कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच अध्यक्ष निकेश चंद्र अग्रवाल ने की। बैठक में समारोह की व्यवस्थाओं, अतिथियों के स्वागत और कार्यक्रम को भव्य रूप देने पर चर्चा की गई। अध्यक्ष निकेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर दोपहर एक बजे शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें क्षेत्र के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में मुख्य और विशिष्ट अतिथियों के स्वागत, बैठने की व्यवस्था, मंच संचालन सहित अन्य तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं। पदाधिकारियों ने समारोह में अधिक से अधिक शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में मंच के महासचिव यशपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष विशाल कुमार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें