काशीपुर। अब लोगों को दाल और रोजमर्रा की खाद्य सामग्री खरीदने के लिए बाजार के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मंडी समिति खुद अपना रिटेल काउंटर खोलने जा रही है, जहां मंडी भाव पर ही आम लोगों को सामान मिलेगा। मंडी समिति के सचिव योगेश तिवारी ने बताया कि अक्सर किसानों से सस्ते में खरीदकर व्यापारी ऊंचे दाम पर सामान बेचते हैं। रिटेल काउंटर खुलने से यह बिचौलिया व्यवस्था खत्म होगी। स्थानीय किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए सीधा प्लेटफॉर्म मिलेगा। काउंटर पर दालों के अलावा अन्य खाद्य उत्पाद भी रखे जाएंगे और उनकी गुणवत्ता की नियमित जांच होगी। इस पहल को महंगाई से राहत दिलाने वाले कदम के रूप में देखा जा रहा है। संवाद