फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिले में आज बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

Wed, 20 May 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर/जसपुर/गदरपुर। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट और उत्तरांचल औषधि व्यावसाय महासंघ के ऑल इंडिया केमिस्ट बंद के आह्वान पर बुधवार को सभी मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे।
विज्ञापन


दिनेशपुर मेडिकल एसोसिएशन के महामंत्री मंयक अग्रवाल ने बताया की ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ नगर के साथ निकटवर्ती चक्कीमोड़, कालीनगर और जाफरपुर के सभी मेडिकल स्टोर पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। कार्यकारिणी से जुड़े लोग धरना देकर प्रदर्शन भी करेंगे।

जसपुर मेडिकल एसोसिएशन के जिला और नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि अवैध ई-फार्मेसियों की अनियंत्रित वृद्धि और कॉरपोरेट की ओर से प्रिडेटोरी मूल्य निर्धारण की प्रवृत्तियां औषधि वितरण प्रणाली को प्रभावित कर रही हैं।
विज्ञापन


केंद्र एवं राज्य स्तर पर विभिन्न प्राधिकरणों के माध्यम से की गई शिकायत के बावजूद औषधि व्यापार एवं जनस्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले गंभीर मुद्दे अब तक नहीं सुलझे हैं। इस मांग को नहीं मानने से व्यापारियों ने 20 मई बुधवार को मेडिकल स्टोर बंद रखने का निर्णय लिया है।

वहीं, गदरपुर में दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष कृष्ण लाल बेहड़ के नेतृत्व में दवा विक्रेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को तहसील में एसडीएम ऋचा सिंह को संबोधित ज्ञापन रजिस्ट्रार कानूनगो हेमराज सिंह चौहान को सौंपा। राष्ट्रीय और प्रांतीय संगठन के आह्वान पर बुधवार को मेडिकल स्टोरों को बंद रखेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में बलदेव गाबा, जितेंद्र सिंह ग्रोवर, इंद्रजीत सिंह, राकेश कंबोज, मनजीत सिंह खालसा, परविंदर सिंह, जयकिशन भुड्ढी रहे।



रुद्रपुर में दुकान बंदी पर केमिस्टों में मतभेद

रुद्रपुर। केमिस्टों की बुधवार को होने वाली राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल पर रुद्रपुर के केमिस्टों में मतभेद उभर आए हैं। एक तरफ जहां दवाओं के ऑनलाइन व्यापार के विरोध में दुकानों को बंद करने का आह्वान किया गया है। वहीं दूसरी ओर दवा विक्रेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए दुकानें बंद नहीं करने का निर्णय लिया है।



दवा विक्रेता हरीश मुंजाल ने बताया कि ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट ने 20 मई को देशव्यापी दवा दुकानें बंद करने का आह्वान किया है। रुद्रपुर के ज्यादातर दुकानदार इसके खिलाफ हैं जबकि कुछ संगठन दुकानें बंद कराने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र दुकानदार मुद्दों का समर्थन काले फीते बांधकर करेंगे। 20 मई को दुकान बंद नहीं करेंगे। जबरन दुकानें बंद कराने पर विरोध किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में राजकुमार हुड़िया, सुमित खुराना, संजीव कुमार, सुशील अरोड़ा, चेतन कुमार, अमित छाबड़ा, सुशांत रंग, राणा प्रताप आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें