काशीपुर/बाजपुर/जसपुर। ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसाइटी ने काशीपुर, बाजपुर, जसपुर में हड़ताल रही। इस दौरान क्षेत्र ई फार्मेसी बंद करने के लिए मेडिकल स्टोरों के शटर गिरे हुए नजर आए। हड़ताल में सुबह से दवा की दुकानें बंद रही और आक्रोशित दवा कारोबारियों ने जमकर नारेबाजी की।
सोसाइटी के बैनर तले तीन सूत्री मांगों के लिए होने वाले राष्ट्रव्यापी बंद के आह्वान का असर दिखा। संगठन सचिव योगेश बिश्नोई ने बताया कि प्रमुख मांग ई फार्मेसी को बंद करने की है। ऑनलाइन दवा की बिक्री से केमिस्ट को हानि हो रही है। ऑनलाइन ज्यादा से ज्यादा दवाओं पर छूट दी जा रही है।
वहां नूतन शंकर नागर, नपेंद्र चौहान, दीपक अग्रवाल, पूरन सिंह गोले, आशीष अग्रवाल, राजेश बाली, संजय ठाकुर आदि थे।
बाजपुर नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठान बंद कर मेडिकल संचालकों ने हड़ताल की जिससे मरीजों को दिक्कत हुई। वहां एसोसिएशन अध्यक्ष राजकुमार, वरियाम सिंह,पवन कुमार, अंचल कोरंगा, विनोद आदि थे।
जसपुर में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि व्यापार से जुड़े संगठनों ने बाहर से बंद को समर्थन दिया। उधर, दवा कारोबार बंद होने से लोगों को परेशानी हुई। वहां उत्तराखंड राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष निकेश चंद्र अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह, आलोक जैन, फैजुल हक, आदित्य गहलोत, अनुराग अग्रवाल आदि थे।