सितारगंज। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने 14 और 15 फरवरी को मांस और मछली की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष उमेश गर्ग ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर धार्मिक श्रद्धा व आस्था को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया क दुकान बंद रखने की सूचना व्यापारियों को दी जा रही है। संवाद