रुद्रपुर स्टेशन में खड़ी दिल्ली रूट की बस में फास्टैग के साथ लगा एमसीडी टोल टैग।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। रुद्रपुर रोडवेज प्रबंधन ने आखिर दिल्ली रूट की अपनी सभी 16 नई बसों में एमसीडी टोल टैग लगा दिए हैं। बसों में एमसीडी टोल टैग न होने के कारण शुक्रवार को रुद्रपुर डिपो की 13 बसों को दिल्ली की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया गया था।
इस कारण सैकड़ों यात्रियों को एमसीडी टोल प्लाजा से आनंद विहार तक पैदल या दूसरे वाहनों से पहुंचना पड़ा। रुद्रपुर डिपो के एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि अब दिल्ली मार्ग के यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। (ब्यूरो)