फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: महापौर ने वेंडिंग जोन में 45 दुकानदारों को सौंपे आवंटन पत्र, जल्द शुरू होगा कारोबार; व्यापारी खुश

Wed, 02 Apr 2025 05:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में महापौर और नगर आयुक्त ने नवनिर्मित वेंडिंग जोन में दुकानें लेने वाले 45 व्यापारियों को आवंटन पत्र सौंपे। इस दौरान व्यापारियों को एक सप्ताह के भीतर वेंडिंग जोन में कारोबार शुरू करने को कहा गया।
विज्ञापन
महापौर ने वेंडिंग जोन में दुकानदारों को सौंपे आवंटन पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लोकार्पण कराने के बाद नगर निगम की ओर से वेडिंग जोन का संचालन शुरू करने की कसरत की जा रही है। महापौर और नगर आयुक्त ने नवनिर्मित वेंडिंग जोन में दुकानें लेने वाले 45 व्यापारियों को आवंटन पत्र सौंपे। इस दौरान व्यापारियों को एक सप्ताह के भीतर वेंडिंग जोन में कारोबार शुरू करने को कहा गया।

वेडिंग जोन में हुए कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा ने कहा कि हाईटैक वेंडिंग जोन पूरी तरह तैयार हो चुका है। व्यापारी एक सप्ताह में अपना कारोबार शुरू कर देंगे। रुद्रपुर में वेंडिंग जोन की जरूरत लम्बे समय से महसूस हो रही थी। वेंडिंग जोन बनने से छोटे कारोबारियों को रोजगार के लिए स्थाई जरिया मिला है वहीं ठेलियों के कारण शहर में लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिलेगा। आये दिन ठेली व्यापारियों को पुलिस के उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता था। अब वेंडिंग जोन में सभी कारोबारी स्वतंत्र होकर अपना कारोबार करेंगे।

विज्ञापन


कहा कि निगम ने मात्र 1.44 लाख में छोटे व्यापारियों को कार्ट उपलब्ध कराये गये हैं। वेंडिंग जोन में स्वच्छता के लिए वेंडिंग जोन को नो प्लास्टिक जोन बनाया गया है। यहां पर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित होगा। हर कार्ट के आगे कार्ट स्वामी को डस्टबिन रखनी होगी, वहां पर नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे, पार्षद प्रमोद शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, पारस चुघ, मन्नू शर्मा सहित अनेक मौजूद रहे।

 

इन कारोबारियों को सौंपे गए आवंटन पत्र
अशोक कुमार, प्रेम प्रकाश, जय प्रकाश, सुरेश कुमार, सत्यप्रकाश रस्तोगी, ओमकार कश्यप, राम गोपाल रस्तोगी, महेन्द्र कश्यप, राम चंद्र, राजेन्द्र रस्तोगी, सोनू, नन्हे सागर, सूरज कश्यप, महेन्द्र कुमार, रमन, नरेश कश्यप, वीरेन्द्र सिंह, बलवंत, करन सिंह, राम सिंह बिष्ट, देवेन्द्र सिंह, महेश राठौर, प्रेम सिंह ,महेन्द्र, गुरमीत सिंह, कैलाश सिंह, राजू, रामप्रकाश, हिमांशु, सुबोध गुप्ता, सतीश, कमल विश्वास, तुला राम,परमानंद, कन्हाई लाल, लीला देवी, सुभाष चंद्र, सुभाष रस्तौगी, गौतम रस्तोगी, राजा राम रस्तौगी, गुरजीत कौर, विशेष गुप्ता, देवकी देवी, तिलक किशोर देवल, अवधेश कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें