फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मयंक और अभिमन्यु बीसीसीआई अंडर-16 जेडसीए कैंप में चयनित

Fri, 04 Apr 2025 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सीएयू की जिला इकाई के क्रिकेट खिलाड़ी मयंक मुंडेला और अभिमन्यु कांडपाल का बीसीसीआई के अंडर-16 जेडसीए के कैंप में चयन हुआ है। दोनों का चयन बीसीसीआई की अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में बेहतरीन खेल के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन

मयंक मुंडेला अंडर-16 के उत्तराखंड टीम के कप्तान भी रहे हैं। वे जेडसीए कैंप के टीम सी में मुंबई में कैंप में शामिल होंगे। वर्तमान में वह मौर्य क्रिकेट अकादमी गदरपुर में अभ्यास करते हैं। मूल रूप से खटीमा के ग्राम उल्दन सिंह मंदिर के निवासी हैं। पिता शमशेर सिंह व्यवसायी हैं।
अभिमन्यु कांडपाल का चयन भी बीसीसीआई के अंडर-16 जेडसीए कैंप के लिए हुआ है। वे जेडसीए कैंप में टीम बी जयपुर राजस्थान में शामिल होंगे। इनके पिता हरीश चंद्र कांडपाल वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन

अभिमन्यु रुद्र लायंस अकादमी में अभ्यास करते हैं। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के जिला अध्यक्ष अजय तिवारी, नूर आलम, राहुल पवार, बलवंत सिंह, गौरव तिवारी, आफताब आलम, मौर्य अकादमी के एमडी आनंद कुमार, रुद्र लायंस कोच नवीन टम्टा ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन अन्य प्रतिभाओं को भी प्रेरित करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें