सर्विसेस क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में सीनियर क्रिकेटर रुद्रपुर को एक रन से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
गदरपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधम सिंह नगर की ओर से आयोजित सर्विसेस क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में आईजीएल काशीपुर ने एक रन से रोमांचक जीत दर्ज की। उन्होंने सीनियर क्रिकेटर रुद्रपुर को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
रविवार को मौर्य क्रिकेट एकेडमी मैदान में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आईजीएल काशीपुर ने पांच विकेट पर 193 रन बनाए। आईजीएल के लिए ललित राजपूत ने 66, अमित यादव ने 50, सुरेंद्र सिंह ने 48 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीनियर क्रिकेटर रुद्रपुर की टीम आठ विकेट खोकर 192 रन बना सकी और एक रन से हार का सामना करना पड़ा। सीनियर क्रिकेटर के लिए पवन आजाद ने अर्द्धशतकीय पारी खेी। आईजीएल के चंदन सिंह ने तीन और अमित यादव ने दो विकेट लिए। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए आईजीएल काशीपुर के अमित यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहां मधुप मिश्रा, इमरान खान, बलवंत सिंह, इंद्रनील कर, नूर आलम, गौरव तिवारी आदि थे। संवाद
फ़ोटो 19आरडीपी 13पी: गदरपुर में अमित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते मधुप मिश्रा।