फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जंगल में पेड़ पर लटका मिला राजमिस्त्री का शव

Sun, 08 Feb 2026 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म। हल्द्वानी से राजमिस्त्री का काम कर लौटा युवक घर शुक्रवार शाम नहीं पहुंचा। अगली सुबह उसका शव किशनपुर जंगल में एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन


टैगोर नगर गांव निवासी राजू बाइन ( 32 ) पुत्र भूधर पिछले कुछ दिनों से हल्द्वानी में एक ठेकेदार के मातहत राजमिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार की शाम वह ठेकेदार से कुछ रुपये लेकर बाइक से घर के लिए रवाना हुआ। देर रात तक घर नहीं लौटने पर पत्नी कविता ने ठेकेदार से पति के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि वह शाम को घर के लिए निकला था।

शनिवार सुबह ढूंढ खोज होने पर राजू की बाइक बैकुंठपुर से किशनपुर रेंज जंगल होते हुए हल्द्वानी जाने वाले कच्ची सड़क किनारे खड़ी मिली। राजू का शव थोड़ी ही दूरी पर पेड़ पर अंगोछे से लटका हुआ मिला। उसका हेलमेट पास ही पड़ा हुआ था और उसका पैर जमीन से लगभग छू रहा था। यह क्षेत्र लालकुआं थाना अंतर्गत आता है। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अपने पीछे बूढ़ी मां, पत्नी और छह व ढाई साल की दो बेटियों को बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें