- ग्राम बरखेड़ा पांडे के हाट बाजार में युवक पर हुआ हमला, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर/महुआखेड़ा गंज। साप्ताहिक हाट बाजार में खरीदारी करने गए युवक पर बाइक सवार नकाबपोश दो युवक ने फायर कर दिया। छर्रे युवक के कंधे में लगे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली।
आईटीआई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा पांडे में मंगलवार को लगे हाट बाजार में शाम सात बजे गांव का शाने अली (18) पुत्र नामे अली खरीदारी के लिए गया था। वह बाजार में अपने ताऊ महबूब की दुकान पर बैठा था। शाने अली अपने तहेरा भाई साहिल के साथ घर जाने लगा।
रात करीब आठ बजे हाट बाजार में ही बाइक सवार नकाबपोश दो युवकों ने उन पर फायर कर दिया। कंधे में छर्रे लगने से शाने अली लहूलुहान हो गया। फायर की आवाज से हाट बाजार में मची अफरा-तफरी का फायदा उठाते हुए हमलावर भाग गए।
सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस शाने अली को एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय ले गई।
सूचना पर पहुंचे काशीपुर कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी, पैगा पुलिस चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह पे घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही दुकानदारों व घायल के परिजनों से जानकारी ली।
शाने अली के मुताबिक वह हमलावरों को पहचानता नहीं है। परिजनों ने भी किसी रंजिश से इंकार किया है।
साहिल ने बताया कि जब वह दुकान पर थे। उसी दौरान बाइक सवार नाकाबपोश एक युवक बाजार के दो चक्कर लगा कर गया था। उसके और शाने अली के बाजार से बाहर आए तो उसी बाइक पर दो नाकाबोश युवक दिखे। जब तक वह कुछ समझ पाते बाइक सवार ने उन पर फायर कर दिया।
इनसेट कोट.....
ग्राम बरखेड़ा पांडे में शाने अली के कंधे में छर्रे लगे हैं। उसका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। हाट बाजार के रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल जा रहे हैं। जल्दी घटनाक्रम का खुलासा होगा।
- विभव सैनी, प्रभारी सीओ, काशीपुर।
.......24 केएसपी 21 पी....काशीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती घायल शाने अली। संवाद
.......24 केएसपी 22 पी....काशीपुर के ग्राम बरखेड़ा पांडे में घटनास्थल का निरीक्षण करते पैगा पुलिस। संवाद