काशीपुर में एसडीएम से मिलते शहीद हिमांशु के परिजन।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। कुछ दिन पूर्व पूर्वी सिक्किम में शहीद हिमांशु नेगी के परिजनों ने मंगलवार को एसडीएम आकांक्षा वर्मा से मुलाकात कर परिवार को सहायता दिलाने की मांग की। शहीद के पिता हीरा सिंह का कहना था कि हिमांशु उनके परिवार में इकलौता कमाने वाला था। उसके जाने से पूरा परिवार बेसहारा हो गया है। उनके परिवार में उनकी माता, एक बेटी और दो बेटे हैं जिसमें से एक बेटा दिव्यांग है। राज्य सरकार की तरफ से अभी परिवार को किसी तरह की सहायता नहीं मिली है जिससे परिवार का गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने शहीद के एक भाई को सरकारी नौकरी और दिव्यांग भाई को पेंशन दिए जाने की मांग की है। एसडीएम से मिलने वालों में शहीद के पिता के साथ ग्राम प्रधान धमेंद्र कुमार, एडवोकेट गंगा प्रसाद पंत आदि मौजूद रहे।