फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: विवाहिता ने अज्ञात कारणों के गटका जहर, इलाज के दौरान मौत

Tue, 10 Mar 2026 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। आपसी कलह के दौरान आवेश में आकर एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। इलाज के दौरान छह दिन बाद विवाहिता ने दम तोड़ दिया। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर समय से इलाज नहीं कराने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

यूपी के जिला रामपुर की तहसील स्वार के ग्राम खरदिया निवासी विनोद का अपनी पत्नी कंचन (24) के साथ होली वाले दिन बीती चार मार्च को किसी बात पर विवाद हो गया था। इससे क्षुब्ध होकर कंचन ने घर में जहरीला पदार्थ गटक लिया था। हालत बिगड़ने पर ससुरालियों ने गांव के ही अपंजीकृत डॉक्टर से इलाज कराया और घर ले गए। इस बीच बीती नौ मार्च को अचानक कंचन की हालत बिगड़ने लगी। तब ससुरालियों ने उसको गिरीताल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर होने पर उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि वह रात में ही कंचन के बयान लेने पहुंचे थे लेकिन वेंटीलेटर पर होने के कारण वह बयान दर्ज नहीं कर सके और फिर कंचन ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम डॉक्टर के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ कराया गया। विवाहिता के परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन


पिता ने लगाया लापरवाही का आरोप
मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के पिता हरप्रसाद निवासी ग्राम खुजरिया जिला रामपुर ने बताया कि उनकी बेटी ने बीती चार मार्च की शाम को जहरीला पदार्थ खाया था। उसके पति व ससुरालियों ने गांव के ही डॉक्टर से इलाज कराया लेकिन वह ठीक नहीं हो सकी। हालत बिगड़ने पर बीती नौ मार्च को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने घटनाक्रम की सूचना भी बीते सोमवार को ही दी। इससे पहले तक उन लोगों ने कुछ नहीं बताया। बेटी का पति राजमिस्त्री का काम करता है। उसकी एक डेढ़ वर्ष की बेटी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें