फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पिता ने जताई हत्या की आशंका; कार्रवाई की मांग की

Thu, 27 Aug 2026 04:59 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पति ने उसे बीमारी के कारण मौत होना बताया, जबकि मृतका के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : Crime Demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के पति ने बीमारी के चलते उसकी मृत्यु होने की बात कही है। जबकि मृतका के पिता ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सांईधाम कालोनी निवासी रोहित ने दो वर्ष पूर्व जसपुरखुर्द बांसियोंवाला निवासी यशी से प्रेम विवाह किया था। उसके एक आठ माह का बच्चा है। यशी की बुधवार-बृहस्पतिवार रात एक बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता राजेश कुमार ने 112 नंबर पर पुलिस को कॉल कर अपनी बेटी की हत्या हो जाने की आशंका जताई। आरोप है कि विवाहिता को जलाकर मारा गया है। सूचना पर तहसीलदार पंकज चंदोला और आईटीआई थाने की एसआई मीनाक्षी मनराल ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


मृतका के पति रोहित का कहना है कि यशी एक माह से बीमार थी। उसका एम्स ऋषिकेश से इलाज चल रहा था। बीमारी के कारण यशी की मां कंचन देवी और दो भाई यश व वंश भी तीमारदारी के लिए उनके साथ रह रहे थे। चार दिन पहले उसे चिकन पॉक्स हो गया। जिसकी उन्होंने झाड़फूंक भी कराई। देर रात बीमारी के चलते यशी की मृत्यु हुई है। चिकन पॉक्स फूटने के कारण उसके शरीर पर फैल गया। तहसीलदार चंदोला ने मृतका का शव का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह का पता चलेगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें