फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 22 Dec 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ जसपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने घर के आंगन के जाल में फंदे पर लटके विवाहिता के शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के पिता ने मृतका के पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़न कर हत्या करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला पट्टी चौहान निवासी घनश्याम सिंह दंत चिकित्सक है। उन्होंने अपनी बेटी उमा (25) का विवाह 18 जनवरी 2008 को मोहल्ले के ही पुरुषोत्तम सिंह के पुत्र महेंद्र सिंह के साथ किया था। उमा देवी के इस बीच दो बेटे भी हुए। आरोप है कि उमा देवी की ससुराल पक्ष के लोग फ्रिज, बाइक एवं नगद रुपये की मांग कर उसे प्रताड़ित करते थे।
कई बार पंचायत कर मामले को निपटा दिया गया, लेकिन ससुरालियों की दहेज की मांग लगातार जारी रही। रविवार रात आठ बजे उन्हें सूचना मिली की उमा ने फांसी लगाकर जान दे दी है। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस शव को आंगन के जाल की छत में लगाए साड़ी के फंदे से उतारकर सरकारी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उमा को मृत घोषित कर दिया। उमा का पति महेंद्र ट्रक चलाता है। मृतका के पिता ने पति महेंद्र, सास रतना देवी, देवर नितिन, ननद गुड्डी, ननद शालू, दामाद महीपाल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न कर हत्या करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें